प्रभु यीशु की विनम्रता, बलिदान और शांति का प्रतीक : फा रोबर्ट मिंज

प्रखंड के दिघिया गांव स्थित आरसी चर्च प्रांगण में रविवार के दिघिया पल्ली के मसीही विश्वासियों ने हर्षोल्लास से खजूर पर्व मनाया

प्रतिनिधि, बेड़ो.

प्रखंड के दिघिया गांव स्थित आरसी चर्च प्रांगण में रविवार के दिघिया पल्ली के मसीही विश्वासियों ने हर्षोल्लास से खजूर पर्व मनाया. पल्ली पुरोहित फादर रोबर्ट मिंज की अगुवाई में मसीही विश्वासियों ने खजूर की डालियों को अपने हाथों में उठाकर प्रभु यीशु का स्वागत किया. जिस तरह प्रभु यीशु येरूसलम में प्रवेश करते हैं तो वहां के गरीब लोग उनके आदर में खजूर व जैतून की डालियों को और अमीर कपड़ा बिछा कर स्वागत करते हैं. और कहते हैं ”दाऊद के पुत्र को होस्सन्ना” धन्य है. वह राजा जो प्रभु के नाम पर आते हैं. खजूर पर्व प्रभु यीशु की विनम्रता, बलिदान और शांति का प्रतीक है. फादर रोबर्ट मिंज ने मिस्सा अनुष्ठान कराया. अनुष्ठान के दौरान भक्ति गीत गाये गये. वहीं मंडली ने प्रार्थना की. इसके बाद मसीही विश्वासियों ने खजूर डाली लेकर चर्च परिसर से शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा दिघिया मिशन मैदान से होते हुए पुनः पल्ली में प्रवेश कर समारोह में बदल गया. धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में सिस्टर लुस्सी भेंगरा, माता प्रबला केरकेट्टा, प्रचारक बिनय टोप्पो, कैथलिक युवा संघ, महिला संघ व कैथलिक सभा के सदस्यों ने सहयोग किया.

दिघिया के आरसी चर्च में मसीही विश्वासियों ने मनाया खजूर पर्व

बेड़ो, खजूर पर्व मनाते मसीही समुदाय के लोग.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kedar mahto bero

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >