तमाड़ में 1.2 अफीम और 50 हजार नकद के साथ दो गिरफ्तार

मापी करनेवाली मशीन व बाइक जब्त

तमाड़.थाना क्षेत्र के मुचीडीह के समीप शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल सी कंपनी-बासुकोंचा और तमाड़ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 1.2 किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गये युवकों में बुंडू के कोड़दा निवासी दीगम महतो और तमाड़ के मुचीडीह निवासी झरी महतो शामिल हैं. दोनों युवकों के पास से 50 हजार रुपये नकद व मापी करनेवाली मशीन भी जब्त किये गये. जानकारी के अनुसार पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मारधान क्षेत्र में अफीम की तस्करी होनेवाली है. सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हुई. उसके बाद सशस्त्र सीमा बल बासुकोंचा के इंस्पेक्टर जीडी सामू सरदार, हवलदार दयानंद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने मुचीडीह के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दी. इसी क्रम में काले रंग की बाइक (जेएच-01जे-9658) पर सवार दो व्यक्ति पर पुलिस की नजर पड़ी. पुलिस को देख दोनों भागने लगे. इसके बाद खदेड़ कर उन्हें पकड़ा गया. जब तलाशी ली गयी, तो दोनों के पास से मादत पदार्थ व नकदी समेत अन्य सामान मिले. पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बताया कि इस धंधे में वे काफी दिनों से सक्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >