आदिवासी जमीन पर कब्जा करने गये दो गिरफ्तार

आदिवासी रैयत फागू मुंडा और उनके परिवार की बकाश्त भूईंहरी खतियानी 52 डिसमील जमीन पर कब्जा कर लोहे का गेट लगाने गये दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

कांके.

थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू रिंग रोड के समीप आदिवासी रैयत फागू मुंडा और उनके परिवार की बकाश्त भूईंहरी खतियानी 52 डिसमील जमीन पर कब्जा कर लोहे का गेट लगाने गये दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी कांके रोड निवासी बिल्डर अनुज लाल व जमीन माफिया दीपक भथुयार उर्फ मुन्ना भारद्वाज के सहयोगी हैं. थाना प्रभारी प्रशिक्षु आइपीएस साक्षी जमुआर ने बताया कि शुक्रवार को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जायेगा. मामले में फागू मुंडा थाना में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुकुरहुटू डहुटोला निवासी रैयत फागू मुंडा के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को कांके सीओ अमित भगत, थाना प्रभारी साक्षी जमुआर व इंस्पेक्टर कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ रैयत की जमीन पर गये तो देखा कि जबरन कुछ लोग जमीन में चहारदीवारी और लोहे का गेट लगा रहे हैं. काफी हंगामे के बाद कांके थाना पुलिस ने कार्य कर रहे अनुज लाल और मुन्ना भारद्वाज के दोनों सहयोगियों चंदन और मनीष को गिरफ्तार कर लिया. फागू ने बताया कि मौजा सुकुरहुटू के खाता संख्या 560 प्लॉट संख्या 3818 रकवा 52 डिसमिल हमारी पुश्तैनी जमीन है. जिसपर फर्जी कागजात बनाकर साहू बगीचा सुकुरहुटू निवासी रशीद, सईद, सेराज व रियाज कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >