Train Accident News: नीलांचल एक्सप्रेस हादसे में घायल 2 लोगों को मुरी लाया गया, एक की हालत गंभीर

Train Accident News: दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रांची के मुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Train Accident News| मुरी (रांची), विष्णु गिरि : रांची रेल मंडल के सुईसा स्टेशन के पास नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में हुए हादसे में घायल 2 लोगों को मुरी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Train Accident News: नीलांचल एक्सप्रेस पर गिरा मोटा तार

शनिवार (1 जून) को सुबह करीब 8 बजे मुरी-चांडिल रेलखंड पर तिरुलडीह के समीप नीलांचल एक्सप्रेस के पोंटन का तार टूटकर गिर गया, जिसकी वजह से ट्रेन में सवार दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं. चोटिल यात्रियों के साथ आए लोगों का कहना है कि इस दुर्घटना में यात्री की मौत भी हुई है, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इससे इंकार किया है.

सिंगपुर नर्सिंग होम में चल रहा गंभीर रूप से घायल 2 रेल यात्रियों का इलाज.

प्रत्यक्षदर्शी बोले- कई लोग हुए हैं घायल, रेलवे का इंकार

प्रत्यक्षदर्शियों ने रांची जिले के कई लोगों के घायल होने की बात कही है, लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने इससे इंकार किया है. दोनों घायलों को रेलवे के एसीएमओ डॉ जे कच्छप की देख-रेख में झालदा में प्राथमिक उपचार के बाद मुरी लाया गया. यहां सिंगपुर नर्सिंग होम में दोनों को भर्ती कराया गया है.

घायल 2 लोग उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले

घायलों में उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के होलोर निवासी राहुल कुमार एवं रायबरेली के सरौरा निवासी राम शंकर शामिल हैं. दोनों एस-4 बोगी में रायबरेली से जमशेदपुर जा रहे थे. इनके साथ आए भाई खुर्द निवासी कपिलदेव करौंदी ने बताया कि सुबह शौचालय से निवृत्त होकर गेट के पास ही खड़े थे.

जोरदार आवाज के साथ ट्रेन को रगड़ते हुए निकली रॉड जैसी चीज

इतने में जोरदार आवाज के साथ एक लोहे के रॉड जैसी कोई चीज ट्रेन को रगड़ते हुए निकल गई. इसी क्रम में ये दोनों घायल हो गए. थोड़ी देर के बाद ट्रेन रुकी. तब तक काफी खून बह चुका था. लोगों की भीड़ लग गई. रेलवे के अधिकारी और पुलिस बल के लोग भी वहां पहुंचे.

घायल व्यक्ति की हालत नाजुक थी, इसलिए ले आए मुरी : एसीएमओ

रेलवे के एसीएमओ डॉ जे कच्छप ने बताया कि घायल व्यक्ति की स्थिति काफी नाजुक थी. इसलिए फौरन झालदा के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें मुरी लाया गया और प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. सुइसा आरपीएफ के अधिकारी भी जांच के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं.

राहुल की हालत बेहद गंभीर : डॉ रामनरेश प्रसाद

मुरी के निजी अस्पताल के डॉक्टर राम नरेश प्रसाद ने बताया कि राहुल की हालत काफी गंभीर है. राम शंकर की हालत स्थिर है. दोनों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें

Train Accident: दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस पर गिरा ओवरहेड तार, 2 यात्री गंभीर रूप से घायल

झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला, स्टेशन मास्टर ने नहीं दिखायी होती तत्परता तो चली जाती सैंकड़ों जानें

झारखंड में रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आए 9 लोग, दो की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >