घर के पास दुकान जा रही थी मासूम, वाहन ने कुचला; मौके पर मौत

रांची के रातू थाना क्षेत्र में आमटांड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मासूम बच्ची की सड़क हादसे में जान चली गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

शेखर की रिपोर्ट

रांचीः रातू थाना क्षेत्र के आमटांड़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसकी चपेट में आने से करीब डेढ़ साल की मासूम बच्ची की जान चली गई. मृतक बच्ची की पहचान प्रियांशी कुमारी, पिता- राजू नायक के रुप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घर से पास के दुकान की ओर गई थी प्रियांशी

परिजनों के मुताबिक, प्रियांशी घर के पास स्थित एक दुकान की ओर सामान लेने गई थी तभी अचानक पड़ोसी के घर से कथित रूप से नशे की हालत में लौट रहे दिलीप बैठा ने अपने वाहन (गाड़ी संख्या JH01CT0457) से उसे अपनी चपेट में ले लिया. वाहन की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- आधी रात रामगढ़ में घुसे हाथी, राशन दुकान तोड़ी; इलाके में दहशत

हादसे के बाद जुटे लोग, परिवार में मातम

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की. पुलिस हादसे के कारणों के साथ ही वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >