12 से 15 जुलाई तक झारखंड के सभी 24 जिलों में आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

Thunder-Lightning Alert for jharkhand: झारखंड के सभी 24 जिलों में भारी बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. मौसम अलर्ट में कहा गया है कि 12 से 15 जुलाई तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की आशंका है. वेदर अलर्ट में और क्या-क्या कहा गया है, यहां पढ़ें.

Thunder-Lightning Alert: झारखंड में लगातार मानसून की बारिश हो रही है. नदियां उफान पर हैं. जलाशय लबालब भर गये हैं. बांध से पानी छोड़ना पड़ रहा है. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड के सभी 24 जिलों में आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है.

11 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी झारखंड में होगी भारी बारिश

मौसम केंद्र रांची ने गुरुवार को जारी अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. मौसम केंद्र ने कहा है कि 11 जुलाई को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

इन 5 जिलों में भारी बारिश, गरज के साथ वज्रपात का अलर्ट

उन्होंने कहा कि झारखंड के इन क्षेत्रों यानी उत्तर-पश्चिमी भागों (गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले) में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

13 को गुमला, सिमडेगा समेत 4 जिलों में होगी भारी वर्षा

12 जुलाई को भी झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि 13 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और उससे सटे इलाकों (गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

14 और 15 को गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी

14 और 15 जुलाई के मौसम की बात करें, तो पूर्वी झारखंड के कुछ जिलों (बोकारो, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले) में भारी वर्षा होगी. राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.

झारखंड में 482.8 मिलीमीटर बरस चुका मानसून

झारखंड में अब तक 482.8 मिलीमीटर मानसून की बारिश हुई है, जो सामान्य से 69 फीसदी अधिक है. झारखंड में 1 जून से 10 जुलाई के बीच 285.6 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है. सबसे अधिक मानसून की बारिश पूर्वी सिंहभूम में हुई है. यहां 852.3 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 159 फीसदी अधिक है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, 5 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के सभी स्कूल बंद

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में क्यों नहीं आयीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी?

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी

श्रावणी मेले का उद्घाटन करने के बाद बोले मंत्री- बाबा मंदिर के पास क्यू कॉम्प्लेक्स तक बनेगा फुटओवरब्रिज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >