रांची में बिना लाइसेंस के चल रहा था तीन आरओ प्लांट, नगर निगम ने ठोक दिया 1.50 लाख का जुर्माना

रांची नगर निगम ने भूगर्भ जल के अनधिकृत दोहन और बिना लाइसेंस के चल रहे आरओ वाटर बॉटलिंग प्लांट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. तीन प्लांटों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें सील करने की चेतावनी दी गई है.


Municipal Corporation Action: भूगर्भ जल के अनधिकृत दोहन और बिना लाइसेंस के चलाए जा रहे आरओ वाटर बॉटलिंग प्लांट के खिलाफ रांची नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी सिलसिले में सोमवार को रांची नगर निगम की जलापूर्ति शाखा ने शहर के तीन आरओ वाटर बॉटलिंग प्लांट गो जल मोरहाबादी सरना टोली, मां पानी सर्विस चिरौंदी-बोड़ेया रोड तथा आरवी आरओ वाटर कुसुम बिहार मोरहाबादी की जांच की. जांच के दौरान तीनों प्लांट के पास लाइसेंस नहीं पाया गया इसके बाद प्रत्येक प्लांट पर 50-50 हजार रुपये का ऑन-स्पॉट जुर्माना के रूप में 1.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया.

लाइसेंस लेने के लिए ये जरूरी दस्तावेज जरूरी

निगम ने शहर के सभी आरओ वाटर बॉटलिंग प्लांट संचालकों को नये नियमों के तहत आवश्यक दस्तावेज के साथ लाइसेंस के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया है. इसके तहत आवेदक का आधार कार्ड, कंपनी या फर्म का पंजीकरण प्रमाणपत्र, बिजली बिल, होल्डिंग टैक्स की रसीद, केंद्रीय भूगर्भ जल प्राधिकरण से जारी एनओसी और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट संचालक द्वारा फोटो सहित रेन वाटर हार्वेस्टिंग का विवरण देना होगा. लाइसेंस लेने के लिए एकमुश्त 25 हजार रुपये और नवीकरण के लिए 20 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

लाइसेंस लेने के लिए अब तक 90 ने दिया आवेदन

आरओ वाटर प्लांट के संचालन के लिए रांची नगर निगम में अब 90 प्लांट संचालकों द्वारा आवेदन दिया गया है. निगम द्वारा इन आवेदनों की जांच की जा रही है. जांच के क्र में यह देखा जाता है कि संबंधित प्लांट ड्राइ जोन में अगर स्थित है तो उसे किसी भी हाल में लाइसेंस नहीं इश्यू नहीं किया जाना है.

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर दिखेगा पलामू के सखी मंडल का हुनर, 40000 राखियों के निर्माण का डीसी ने किया शुभारंभ

नियम नहीं मानने पर प्लांट को सील करेगा निगम

अवैध जार वाटर प्लांट को लेकर निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस के संचालित जार वाटर प्लांट को जल्द से जल्द स्वेच्छा से बंद किया जाये. अगर संचालक ऐसा नहीं करते हैं तो ऐसे प्लांट को सील करने की कार्रवाई की जायेगी. निगम ने आमलोगों से भी अपील किया है कि अगर उनके क्षेत्र में अवैध जार वाटर प्लांट का संचालन किया जा रहा है तो इसकी जानकारी निगम के टोल-फ्री नंबर 1800 570 1235 पर दिया जाये. निगम ऐसे प्लांटों पर कार्रवाई करेगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को हेमंत सरकार का तोहफा, हजारीबाग की कुमारी नीलम समेत 23 को मिला प्रमोशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uttam kumar mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >