हादसों में तीन की मौत व महिला घायल

प्रखंड के पोकटा सूखी नहर पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी

प्रतिनिधि, लापुंग.

प्रखंड के पोकटा सूखी नहर पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में मस्कलन तोपनो (33) पिता स्व हरदुगन तोपनो उलगाड़ा पतरा टोली, सलन होरो (38) पिता प्रेमचंद होरो चालंगी व नमन गुड़िया (37) कोनेरा बड़काटोली थाना रानियां निवासी शामिल हैं. उक्त तीनों लोग एक ही बाइक से कारुम से चलांगी जा रहे थे. तेज गति के कारण टेढ़ी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर वे गिर गये. गौरतलब हो कि मास्कलन के पिता हरदुगान का निधन एक दिन पूर्व हुआ था. सूचना के बाद थाना प्रभारी गोबिंद कुमार पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया. दूसरी दुर्घटना सुबह सात बजे फतेहपुर ईंट भट्ठा के पास हुई. साइकिल सवार आरती देवी चलांगी महतोटोली निवासी को एक बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे उक्त महिला गिर कर घायल हो गयी. उसके बांये पैर में गंभीर चोट लगी है. उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद खूंटी सदर अस्पताल रेफर किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pawan kumar sahu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >