Ranchi News : वाहन चेकिंग के दौरान भाग रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार मिला

अपराधियों के पास से एक रिवाल्वर, गोली, बाइक व मोबाइल बरामद

रांची. लोअर बाजार थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ तीन अपराधियों को पकड़ने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जाने वालों में शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल उर्फ अहमद रजा (21 वर्ष), मो अशफाक अंसारी (20 वर्ष) व आशिक सिद्दिकी (21 वर्ष) शामिल हैं. शेख अफरोज सदर थाना क्षेत्र के इलाही बक्स कॉलोनी, मो अशफाक अंसारी मौलाना आजाद कॉलोनी और आशिक सिद्दिकी मौलाना आजाद कॉलोनी गली नंबर एक का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर, आठ राउंड विभिन्न बोर की गोली, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है. यह जानकारी लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने रविवार को दी. इन्होंने बताया कि एसएसपी से मिली सूचना के आधार पर खादगढ़ा टीओपी की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. वाहन चेकिंग के दौरान तीनों आरोपी कांटाटोली चौक पर पुलिस को देखते हुए तेजी से कोकर चौक की ओर भागने लगे. इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों को खदेड़कर बासुदेवनगर स्थित एक खंडहरनुमा कमरे से पकड़ा. गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >