Ranchi News : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

अरगोड़ा पुलिस ने भुसुर स्थित गैराज में छापा मार मोटरसाइकिल बरामद की

रांची. अरगोड़ा पुलिस ने खरसीदाग ओपी क्षेत्र के भुसुर स्थित एक गैराज में छापा मारकर चोरी की एक आर-15 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अमन कुमार (25 वर्ष) एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चंदाघासी का रहनेवाला है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के पहले वह गैराज लाया था, ताकि बाइक का लॉक व आगे का हिस्सा बदल दे. उसने बताया कि न्यू पीपरटोली निवासी और जोमैटो में काम करने वाले संतोष लकड़ा के साथ मिलकर वह बाइक चोरी करने का काम करता है. चोरी की बाइक बेचने के एवज में वह हमें अच्छा कमीशन देता है. चोरी की बाइक बेचने के आरोप में संतोष लकड़ा पहले भी जेल जा चुका है. इसके बाद अमन की निशानदेही पर चंदाघासी में छापेमारी कर चोरी की आरसी 200 केटीएम बाइक बरामद की गयी. वहां से चोरी की बाइक के साथ 19 वर्षीय समीर तिर्की को पुलिस ने पकड़ा. इसके बाद अमन व समीर की निशानदेही पर संतोष लकड़ा के पीपरटोली स्थित किराये के घर की तलाशी ली गयी. इस दौरान वहां से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, कटर, टूल्स व विभिन्न मोटरसाइकिल के पार्ट्स के साथ संतोष लकड़ा को गिरफ्तार किया गया. संतोष लकड़ा मूल रूप से गुमला के टोटो का रहनेवाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >