बीएसएनएल के टावर से तीन फाइव जी रिमोट रेडियो हेड चोरी, सेवा ठप

थाना क्षेत्र के पतरातू साढ़म गांव में लगे बीएसएनएल के टॉवर से मंगलवार की रात चोरों ने तीन रिमोट रेडियो हेड (आरआरएच) की चोरी कर ली.

चान्हो.

थाना क्षेत्र के पतरातू साढ़म गांव में लगे बीएसएनएल के टॉवर से मंगलवार की रात चोरों ने तीन रिमोट रेडियो हेड (आरआरएच) की चोरी कर ली. रिमोट रेडियो हेड की कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी जा रही है. हेड चोरी हो जाने से क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा ठप हो गयी है. बताया जा रहा है कि चोर रात के करीब 12 बजे टावर के निकट पहुंचे. चोरों ने जब टावर से रिमोट रेडियो हेड को काटकर नीचे गिराया और उसे अपने वाहन में लोड कर रहे थे तो इसकी भनक स्थानीय ग्रामीणों को लग गयी थी. ग्रामीणों ने जमा होकर चोरों को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार टावर में लगा रिमोट रेडियो हेड बीएसएनएल के फाइव जी सिगनल का एक महत्वपूर्ण डिवाइस है. चोरी की सूचना चान्हो थाना को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >