परिवार घर में था और चुपके से घुस गयी महिला, रांची में अधिवक्ता के घर से पर्स और तीन मोबाइल चोरी

रांची के लोअर बाजार में एक अधिवक्ता के घर में उस वक्त चोरी हुई जब परिवार वहीं मौजूद था. एक अज्ञात महिला चुपके से घर में घुस गई और पर्स व तीन मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की तलाश कर रही है.

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

रांची. लोअर बाजार थाना क्षेत्र के गोपीनाथ लेन, थड़पखना निवासी अधिवक्ता सन्नी मिश्रा के घर में चोरी का मामला सामने आया है. अधिवक्ता के अनुसार, सुबह एक अज्ञात महिला चुपके से उनके घर में घुस गयी और कमरे में रखा पर्स व तीन मोबाइल फोन लेकर चली गयी.

अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि पर्स में महत्वपूर्ण दस्तावेज, एटीएम कार्ड और करीब 70 से 80 हजार रुपये नकद थे. वारदात के वक्त वह अपने परिवार के साथ घर में ही मौजूद थे.

सीसीटीवी में पर्स लेकर जाती दिखी महिला

घटना के बाद घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गयी. अधिवक्ता के अनुसार, फुटेज में एक संदिग्ध महिला कंधे पर पर्स टांगे हुए दिखाई दे रही है. इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पीड़ित अधिवक्ता ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान और घटना की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >