स्कूल में बीती रात चोरी

दलादली ओपी अंतर्गत श्यामा देवी उच्च सह मध्य विद्यालय लालगुटवा में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ कर चोरी की

पिस्कानगड़ी.

दलादली ओपी अंतर्गत श्यामा देवी उच्च सह मध्य विद्यालय लालगुटवा में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ कर चोरी की. चोरों ने एसर कंपनी का टैब, साउंड सिस्टम व अन्य सामान ले गये. मामले में स्कूल की प्रभारी रीता कुमारी ने लिखित आवेदन दलादली ओपी में दिया है. ज्ञात हो कि 27 मार्च को भी स्कूल में चोरी हुई थी. तब चोरों ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर लैब में रखे कम्प्यूटर और बेंच कुर्सी को तोड़ दिया था. साथ ही स्कूल भवन में लगे बिजली के तार की चोरी की थी. चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. गौरतलब हो कि स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार राय अवकाश पर हैं.

राजकीयकृत प्रावि मांडर में चोरी

मांडर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय मांडर में शुक्रवार की रात चोरी हुई. चोरों ने विद्यालय के स्टोर कक्ष के दरवाजे व ताला तोड़कर रखे गये एमडीएम का तीन बोरा चावल, गैस सिलेंडर व अन्य सामान चुरा ले गये. शिक्षक ने चोरी की सूचना मांडर थाना को दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >