युवा आगाज समिति लाली कोयनार टोली के तत्वावधान में एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल मुकाबला लाली फुटबॉल क्लब व बीएमआर क्लब महिलौंग के बीच खेला गया. मुख्य अतिथि आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उदघाटन किया. फाइनल मैच में लाली की टीम ने 2-1 गोल से जीत हासिल की. श्री महतो ने विजेता व उपविजेता टीम को खस्सी, जर्सी व फुटबॉल देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है. सुदूरवर्ती गांवों में ऐसे आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. कहा कि स्थानीय विधायक का घरेलू क्षेत्र होने के बावजूद जर्जर सड़कें होना दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी अमर कुमार महतो, पारसनाथ उरांव, संजय मेहता, जितेंद्र सिंह, फूल कुमारी देवी, जलनाथ चौधरी, संजय महतो, मनोज महतो, शीतल अहोदा, जगरनाथ महतो, सोहन महतो, राजेंद्र महतो, सखीचंद महतो, काशीनाथ महतो, उमेश महतो आदि उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.