भगवान बिरसा जैविक उद्यान में सीसीटीवी लगाने का काम तेज

भगवान बिरसा जैविक उद्यान, चकला (ओरमांझी) में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेज कर दिया गया है. 155 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. बुधवार की घटना के बाद उद्यान प्रशासन हरकत में आ गया है.

ओरमांझी : भगवान बिरसा जैविक उद्यान, चकला (ओरमांझी) में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेज कर दिया गया है. 155 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. बुधवार की घटना के बाद उद्यान प्रशासन हरकत में आ गया है. ज्ञात हो कि बुधवार को उद्यान घूमने आये खिजुर टोला, बूटी निवासी वसीम अकरम अंसारी बाघ के बाड़े में कूद गया था.

इसके बाद अनुष्का नामक बाघिन ने उस पर हमला कर उसे मार डाला था. घटना के बाद से उद्यान में दिन भर अफरा-तफरी का माहौल था. हालांकि गुरुवार को आम दिनों की तरह उद्यान खुला रहा. दोपहर 12 बजे तक 200 के आसपास लोग उद्यान पहुंचे थे. शाम पांच बजे तक यह संख्या बढ़ कर 1198 हो गयी. वहीं बुधवार को 1233 लोगों ने उद्यान का भ्रमण किया था.

पुलिस ने किया निरीक्षण : ओरमांझी पुलिस ने गुरुवार को उद्यान का कई बार निरीक्षण किया. उद्यान की अनुष्का नामक बाघिन को आम दिनों की तरह बाड़े में खुला छोड़ा गया था. उसने आम दिनों की तरह भोजन भी किया. उसकी गतिविधियों में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >