Ranchi News : राज्य में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, मिलेगी गर्मी से राहत

झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों के मौसम का मिजाज अभी बदला ही रहेगा.

रांची. झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों के मौसम का मिजाज अभी बदला ही रहेगा. लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 29 मई तक 40 डिग्री सेसि से नीचे ही रहेगा. तेज गति से हवा चलेगी. राज्य में कई स्थानों पर गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है.

24 मई को राजधानी में चलेगी तेज हवा

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 24 मई को राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है. 29 मई तक राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का अनुमान लगाया गया है. पिछले 24 घंटे में कोल्हान वाले हिस्से में अच्छी बारिश हुई. जगन्नाथपुर में सबसे अधिक करीब 57 मिमी बारिश हुई. राजधानी के कई हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >