चोरों ने गार्ड को कमरे में बंद कर की चोरी

रातू थाना क्षेत्र स्थित 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र फुटकल टोली में रविवार देर रात चोरों ने गार्ड को कंट्रोल रूप में बंद कर लाखों के उपकरण की चोरी की.

रातू.

रातू थाना क्षेत्र स्थित 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र फुटकल टोली में रविवार देर रात चोरों ने गार्ड को कंट्रोल रूप में बंद कर लाखों के उपकरण की चोरी की. चोर उपकेंद्र में घुसकर पीएसएस उपकरण, तार चैनल समेत अन्य सामान ले गये. जिससे जेबीवीएनएल को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार उपकेंद्र में कार्यरत गार्ड सह मानव दिवस कर्मी प्रमोद मिश्रा रविवार रात करीब 11 बजे कंट्रोल रूम में बिजली संचालन का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान 10 से 12 की संख्या में अज्ञात चोर उपकेंद्र परिसर में घुस गये और उनका मोबाइल तोड़ कर कंट्रोल रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. उन्होंने अंदर से देखा कि चोर पीएसएस उपकरण, तार चैनल समेत अन्य सामान चोरी कर टेंपो में लाद रहे हैं. गार्ड ने किसी तरह कार्यालय को सूचना देने के उद्देश्य से कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित कर दी. बिजली बाधित होने के बाद जब विभागीय कर्मियों ने प्रमोद मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की और संपर्क नहीं हो पाया, तो कार्यालय के लोग उपकेंद्र पहुंचे. चोरी की सूचना मिलने पर कनीय विद्युत अभियंता रंजीत कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया. थाना में अज्ञात 10-12 चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गयी है.

फुटकल टोली विद्युत उपकेंद्र से लाखों के उपकरण ले गये चोरB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >