झामुमो खलारी पंचायत समिति का गठन

झामुमो संयोजक मंडली की बैठक खलारी पंचायत भवन में हुई. अध्यक्षता संयोजक प्रमुख अनिल पासवान ने की.

खलारी. झामुमो संयोजक मंडली की बैठक खलारी पंचायत भवन में हुई. अध्यक्षता संयोजक प्रमुख अनिल पासवान ने की. खलारी पंचायत में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गयी. दर्जनों लोगों को झामुमो की सदस्यता दिलायी गयी. सर्वसम्मति से खलारी पंचायत समिति का गठन किया गया. अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो, उपाध्यक्ष इस्लाम अंसारी, नसीमुद्दीन अंसारी, प्रह्लाद प्रसाद, विजय गोप, सचिव अजय सिंह, सहसचिव वीरेंद्र गंझू, संगठन सचिव सुनील मुंडा, कोषाध्यक्ष रोहित मुंडा, सह कोषाध्यक्ष आफरीन परवीन को बनाया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में रंजीत टोप्पो, बुला अंसारी, मंटू लोहार, बिंदु तिग्गा, जेरोमनी टोपो का नाम शामिल है. मौके पर राजेश गोप, कलीम रिजवी, रंथु उरांव, छोटू राम, जैनुल खान, सुनील यादव, चितरंजन सिंह, रितम कुमारी, सुराया बानो, चंदा देवी, माया देवी, सुशील मुंडा, हैदर अली, आनंद उरांव, सुभाष गोप, बाली लोहार, शरद गोप आदि कार्यकता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >