टूटी चहारदीवारी से स्कूल परिसर में घुसा था लकड़बग्घा

सिल्ली के पतराहातु स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में चहारदीवारी की जर्जर अवस्था के कारण बच्चों की जान खतरे में हैं.

सिल्ली. सिल्ली के पतराहातु स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में चहारदीवारी की जर्जर अवस्था के कारण बच्चों की जान खतरे में हैं. चहारदीवारी जहां-तहां से टूटी हुई है. इस कारण कभी भी कोई भी आ जा सकता है. रात में चोरों का भी भय बना रहता है. ज्ञात हो कि पिछले मंगलवार को चहारदीवारी के अभाव में एक लकड़बग्घा विद्यालय परिसर में घुस गया था. गनीमत रही कि जिस वक्त वह घुसा उस समय कोई स्कूली बच्चा नहीं था. बाद में बच्चे आये, तब तक इसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका विनीता मिंज ने बताया कि बच्चे अक्सर परिसर के भीतर मैदान में रहते हैं. संयोग से कोई बच्चा मैदान में होता तो बड़ी घटना हो सकती थी. चहारदीवारी की जरूरत के लिए विभाग को पूर्व में ही सूचना दी गयी है, लेकिन आज तक विद्यालय को चहारदीवारी नहीं मिली है. स्थानीय अभिभावकों ने भी विभाग से विद्यालय में जल्दी से मजबूत चहारदीवारी बनवाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >