Ranchi News : युवती का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, दी धमकी

युवती व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है आरोपी

रांची. पत्थलकुदवा निवासी युवती ने हिंदपीढ़ी निवासी युवक रफीक आलम के खिलाफ पीछा करने, सोशल मीडिया पर निगरानी करने, धमकी देने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप में लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कराया है. पीड़ित युवती को रफीक आलम पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है. युवती आरोपी युवक को कई बार यह समझा चुकी है कि वह कॉल न करे. इसके बावजूद आरोपी युवक कॉल कर उसे परेशान कर रहा है. वह युवती और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहा है. युवती के अनुसार अभी उसकी शादी नहीं हुई. लेकिन युवक के परेशान करने से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गयी है. युवती के अनुसार उसके परिवार के सदस्य भी डर से कहीं आ-जा नहीं सकते हैं. आरोपी युवक हमेशा इंस्टाग्राम में एक नया आइडी बनाकर युवती का फोटो अपलोड कर देता है और बोलता है कि तुमको जीने नहीं देंगे. आरोपी युवती का फोटो उसके रिश्तेदार और दोस्तों को भेज देता है. युवती के अनुसार आरोपी युवक की इन्हीं हरकतों के कारण उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. युवती के अनुसार उसकी पढ़ाई-लिखाई सब छूट चुकी है. उसका भविष्य भी बर्बाद हो रहा है. युवती के अनुसार वह शादी करना चाहती है. लेकिन आरोपी युवक शादी नहीं होने और जान से मारने की धमकी देता है. दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >