प्रतिनिधि, मेसरा.
केदल शिव पूजा समिति से आयोजित मंडा पूजा झूलन के साथ संपन्न हो गया. शनिवार की रात में फूलखुंदी हुई. शिवभक्तों ने दहकते अंगारे पर खली पैर चलकर आस्था का परिचय दिया. साथ ही रात्रि में पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. झूलन कार्यक्रम में रविवार को शिवभक्तों ने आस्था के फूल बरसाये. जिसे अपने आंचल में लेने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शाम में रगांरंग नागपुरी गीतों के साथ झारखंड के प्रसिद्ध कलाकार नितेश कछप, इगनेश, चिंता देवी, कयुम अब्बास ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीतों से लोगों को खूब झुमाया. मंडा मेला का उदघाटन मनेश महतो, उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज के अध्यक्ष संतोष महतो व मनरखन महतो बीएड कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ब पूजा-अर्चना कर किया. मंडा पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष महादेव करमाली, केदल मुखिया राहुल मुंडा, दुर्गापूजा समिति अध्यक्ष बालकिशन महतो, लक्ष्मण महतो, जितेंद्र कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, बिनोद कुमार महतो, अनिल कुमार महतो, रजनीश कुमार महतो, अमन करमाली, जीतलाल महतो, लालू महतो, सिकंदर महतो, चंदन कुमार महतो, गौरी महतो, चंद्रवली महतो, रमेश करमाली, राजेश कुमार महतो, अरविंद कुमार महतो, जतन ठाकुर, नारायण महतो, गणेश्वर नारायण, मोतीलाल महतो, बिनोद प्रजापति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
