हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की बढ़ेगी तिथि, सहमति बनी

दो से छह फरवरी तक पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन की तिथि बढ़ायी जायेगी.

डकरा. मोहननगर डकरा में पूर्व में तय दो से छह फरवरी तक पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन की तिथि बढ़ायी जायेगी. इसको लेकर रविवार को मोहननगर काॅलोनी में रामबली चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई. यज्ञ समिति के संरक्षक स्व अशर्फी राम के असमय मृत्यु पर चिंता व्यक्त की गयी. इसके बाद दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में शामिल हुए लोगों ने कहा कि स्व.राम की मृत्यु से पूरे काॅलोनी के लोग सदमें में हैं ऐसे में यज्ञ का तिथि को आगे बढ़ाने के निर्णय पर सभी ने सहमति जतायी. कहा गया कि जनभावना के आधार पर अगली तिथि तय कर घोषित की जायेगी. इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, नन्दलाल चौहान, प्रदीप कुमार, ठाकुर रणविजय सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >