शिवालयों में गूंजे ””हर-हर महादेव”” के जयघोष

प्रखंड में महाशिवरात्रि पूरी आस्था, भक्ति और धूमधाम से मनायी गयी

अनगड़ा.

प्रखंड में महाशिवरात्रि पूरी आस्था, भक्ति और धूमधाम से मनायी गयी. अल सुबह से ही पूरे क्षेत्र का वातावरण ””हर-हर महादेव”” और ””बोल बम”” के जयघोष से गुंजायमान रहा. श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. अनगड़ा, गोंदलीपोखर, चतरा, जोन्हा, सिकिदिरी, गेतलसूद, नवागढ़, हेसल और साल्हन स्थित मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गयी. पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक और विशेष पूजा संपन्न करायी. भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और गंगाजल अर्पित किया. महेशपुर स्थित ऐतिहासिक बूढ़ा महादेव मंदिर आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा. बाहेया स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर में भी विशेष आयोजन किया गया. पूरे दिन अनगड़ा प्रखंड में भक्तिमय माहौल बना रहा. विभिन्न जगहों पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >