कई जिलों का पारा 40 डिग्री से नीचे आया, छह मई से बारिश का अनुमान

राजधानी का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 36.7 डिग्री रहा. नौ मई तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश का अनुमान. कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है.

रांची. राजधानी सहित राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे आ गया है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेसि रहा. मौसम केंद्र के अनुसार, छह मई से राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. नौ मई तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश का अनुमान है. पिछले 24 घंटे में कई जिलों का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेसि तक गिरा है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि छह मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (संताल और कोयलांचल) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. सात मई को राज्य के करीब-करीब सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. आठ और नौ मई को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बारिश होने पर राजधानी का तापमान 35 डिग्री सेसि या इससे कम भी हो सकता है. इससे कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >