भाजपा से बदला लेगी झारखंड की जनता, रांची में बोले राजद नेता तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के साथ नाइंसाफी हो रही है. इसका बदला झारखंड की जनता भाजपा से लेगी.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली से पहले कहा कि झारखंड की जनता भाजपा से बदला लेगी.

हेमंत सोरेन के साथ नाइंसाफी हुई है, बदला लेगी झारखंड की जनता

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने आए तेजस्वी यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन के साथ नाइंसाफी हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि इस उलगुलान न्याय महारैली का संदेश साफ है- भाजपा हटाओ देश बचाओ, भाजपा हटाओ देश का लोकतंत्र बचाओ.

उलगुलान न्याय महारैली का आमंत्रण मिला था, इसलिए रांची आए हैं

तेजस्वी यादव ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि हमें उलगुलान न्याय महारैली का आमंत्रण मिला था. इसलिए हमलोग यहां आए हैं. उन्होंने कहा कि बहन कल्पना सोरेन का फोन आया था. उनके बुलावे पर I.N.D.I.A. के घटक दलों के सदस्य यहां आए हैं.

हेमंत सोरेन के साथ गलत हो रहा है : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ गलत हो रहा है. उसके खिलाफ इस रैली का आयोजन किया गया है. I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी दल मजबूती के साथ हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के साथ जो नाइंसाफी हुई है, उसका बदला झारखंड की जनता लेगी.

31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को किया था गिरफ्तार

बता दें कि कथित जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 31 जनवरी को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई. ईडी की लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में शुरू हुई थी न्याय यात्रा

हेमंत सोरेन का कहना है कि जिस जमीन घोटाला मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उस जमीन से उनका कोई लेना-देना नहीं है. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो ने न्याय यात्रा की शुरुआत की थी. उलगुलान न्याय महारैली के साथ न्याय यात्रा का भी समापन हो रहा है.

Also Read : उलगुलान न्याय महारैली से पहले बीमार पड़े राहुल गांधी, नहीं आए रांची, भीषण गर्मी में इंतजार करते रहे लोग

Also Read : Ulgulan Rally in Ranchi LIVE: उलगुलान न्याय महारैली में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता पड़े बीमार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >