नामकुम प्रखंड की 124 गर्भवती महिलाओं का स्वाब सैंपल रिम्स भेजा गया

रांची जिला में प्रखंडवार गर्भवती महिलाओं की कोराेना जांच शुरू हो गयी है. सिविल सर्जन डॉ वीबी प्रसाद के आदेश पर मंगलवार को नामकुम प्रखंड की 124 गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए स्वाब का सैंपल लिया गया.

रांची : रांची जिला में प्रखंडवार गर्भवती महिलाओं की कोराेना जांच शुरू हो गयी है. सिविल सर्जन डॉ वीबी प्रसाद के आदेश पर मंगलवार को नामकुम प्रखंड की 124 गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए स्वाब का सैंपल लिया गया. आइसीएमआर के गाइडलाइन के हिसाब से सैंपल को जांच के लिए रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजा गया. वहीं नामकुम के बाद ओरमांझी पीएचसी से गर्भवती महिलाओं की सूची मंगायी गयी है. बुधवार या गुरुवार को वहां की गर्भवती महिलाआें की जांच की जायेगी. गौरतलब है कि रांची जिला में करीब 2700 गर्भवती महिलाओं का मई माह में प्रसव होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >