राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने की सूर्या हांसदा ‘मुठभेड़’ की सीबीआई जांच की सिफारिश, भाजपा सांसद का दावा

Surya Hansda Encounter Case: गोड्डा के सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने सूर्या हांसदा ‘मुठभेड़’ मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है. उन्होंने मंगलवार को यह दावा किया.

Surya Hansda Encounter Case: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश ने दावा किया है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने सूर्या हांसदा की पिछले महीने कथित मुठभेड़ में हुई मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की है. दीपक प्रकाश ने मंगलवार को यह दावा किया. उन्होंने सूर्या को एक सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता बताया.

सूर्या को न्याय दिलाने तक आंदोलन करेगी भाजपा – दीपक

राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि जब तक सूर्या हांसदा को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक भाजपा विधानसभा के अंदर और बाहर आंदोलन जारी रखेगी. झारखंड का विपक्षी दल सूर्या की मौत की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग कर रहा है. कई आपराधिक मामलों में वांछित सूर्या हांसदा ने कई विधानसभा चुनाव लड़ा था.

Surya Hansda Encounter Case में एनसीएसटी ने की सीबीआई जांच की सिफारिश – दीपक प्रकाश

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि उन्होंने हांसदा की मौत की जांच के लिए 16 अगस्त को एनसीएसटी में आवेदन दिया था. उन्होंने मंगलवार को राजधानी रांची में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘आयोग ने 12 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यसभा सांसद बोले- सीआईडी नहीं सुलझा पायेगी केस

दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि सीआईडी ​​जांच मामले को नहीं सुलझा पायेगी. सीआईडी जांच केवल घटना पर पर्दा डालेगी. उन्होंने कहा, ‘इसलिए, हमने सरकार से मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने और सूर्या हांसदा के परिवार को सुरक्षा दिये जाने का आग्रह किया था.’

फर्जी मुठभेड़ में हुई सूर्या की मौत – भाजपा

भाजपा नेता ने कहा, ‘सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की फर्जी मुठभेड़ में मौत हुई है. यह मुठभेड़ नहीं, बल्कि पत्थर माफिया और बिचौलियों के इशारे पर राज्य पुलिस द्वारा की गयी ‘हत्या’ थी. एनसीएसटी की जांच रिपोर्ट स्पष्ट रूप से स्थापित करती है कि सूर्या हांसदा की हत्या की गयी थी.’

10 अगस्त को हुआ था सूर्या हांसदा का एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार, सूर्या हांसदा को 10 अगस्त को देवघर के नवाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के अनुसार, हांसदा ने एक पुलिसकर्मी से कथित तौर पर हथियार छीन लिया था और भागने की कोशिश करते हुए उन पर गोली चलायी थी और पुलिसकर्मियों द्वारा जवाबी गोलीबारी में हांसदा की मृत्यु हो गयी.

इसे भी पढ़ें

EXCLUSIVE: सूर्या हांसदा कौन था? कोई कहता है अपराधी, तो कोई बताता है समाज सेवक, जानिए दोहरी छवि का सच

सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में 19 को निकलेगी जनाक्रोश रैली

पुलिस ने एनकाउंटर दिखाकर सूर्या हांसदा की कर दी हत्या : बाटुल झा

Surya Hansda Encounter: मामले की जांच करने गोड्डा पहुंची NCST टीम, कहा- “कई कड़ियां गायब…”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >