64वीं प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

प्रखंड मुख्यालय मैदान पर आयोजित 64वीं प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए.

अनगड़ा. प्रखंड मुख्यालय मैदान पर आयोजित 64वीं प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए. अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में मध्य विद्यालय हेसातू ने गंगाघाट को 1-0 से हरा कर जिला स्तर के लिए क्वालिफाई किया. लिटिल चैंप (अंडर-12) बालक वर्ग के फाइनल में गेतलसूद ने रेशम को 4-1 से हरा कर जिला स्तर के लिए चयनित हुआ. अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में टाटीसिंगारी ने गेतलसूद को 1-0 से हराया और जिला स्तर पर स्थान पक्का किया. बीडीओ जयपाल सोय, बीपीओ पंकज तिर्की व पूर्व फुटबॉलर सहजाद खान ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया. आयोजन में शिक्षक विवेक कुमार, प्रदीप महतो, रतनी तिर्की सहित रेफरी उमेश महतो, अर्जुन महतो व सुनील कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >