Sports : सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भाग लेने झारखंड टीम तमिलनाडु गयी

टीम में कुल 32 खिलाड़ी शामिल हैं

रांची. तमिलनाडु के नमक्कल में आयोजित होनेवाली 25वीं सबजूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में हिस्सा लेने झारखंड टीम शनिवार को नमक्कल रवाना हुई. टीम में कुल 32 खिलाड़ी शामिल हैं. झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र दुबे ने बताया कि सभी खिलाड़ी कोडरमा से नमकक्ल के लिए रवाना हुए. झारखंड के खिलाड़ियों की सफलता के लिए झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, डॉ कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ अंशु साहू, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, शैलेंद्र दुबे, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, आशीष गोप, अमासी बारला, संजय मंडल, कार्तिक राम, दिनेश यादव, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रतिमा कुमारी, बिमला टोप्पो, सुशांति तोपनो, काजल किरण, मृतुन्जय कुमार राय, शिवेंद्र दुबे ने शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >