IIT दिल्ली में 80 से अधिक स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से मिले संजय सेठ, अनुसंधान और नवाचार को सराहा

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने IIT दिल्ली में 80 से अधिक स्टार्टअप्स से जुड़े युवा उद्यमियों से संवाद किया. उन्होंने इन स्टार्टअप्स को विकसित भारत की मजबूत नींव और आत्मनिर्भर भारत की नयी शक्ति बताया.

रांची/नयी दिल्ली. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारत के स्टार्टअप विकसित भारत की मजबूत नींव और आत्मनिर्भर भारत की नयी शक्ति बन चुके हैं. उन्होंने आइआइटी नयी दिल्ली के रिसर्च एंड इनोवेशन पार्क में 80 से अधिक स्टार्टअप से जुड़े युवा उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं से संवाद किया.

श्री सेठ ने युवाओं के अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके संकल्प को करीब से समझा और उनके प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश का युवा नये विचारों को नवाचार और नवाचार को राष्ट्र निर्माण की शक्ति में बदल रहा है.

रक्षा क्षेत्र में बढ़ रही स्टार्टअप की भूमिका

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि देश के युवा स्टार्टअप रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता को गति दे रहे हैं. साथ ही, वे भारत की सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने युवा उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं के प्रयासों को देश के विकास और तकनीकी क्षमता को आगे बढ़ाने वाला बताया. संवाद के दौरान स्टार्टअप से जुड़े युवाओं ने अपने नवाचार और अनुसंधान से संबंधित पहलुओं की जानकारी भी साझा की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Singh

मनोज सिंह प्रभात खबर में बतौर मुख्य संवाददाता कार्यरत है. पत्रकारिता में उनका 26 साल का अनुभव है. दैनिक हिन्दुस्तान में करीब आठ साल काम करने के बाद वह प्रभात खबर से जुड़े हैं. कृषि, पशुपालन, सहकारिता, वन, जलवायु परिवर्तन, आजीविका, मनोरोग, कोयला संबंधी खबरों में वर्षों काम करने का अनुभव है.

आइआइटी कानपुर से जस्ट ट्रांजिशन विषय पर फेलोशिप प्राप्त करने वाले देश के पहले संवाददाता है. उनको दो बार एग्रई जर्निलिज्म अवार्ड मिल चुका है. झारखंड सरकार के वन विभाग से तिलका मांझी अवार्ड मिला है. कई मचों पर वह प्रभात खबर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा ले चुके हैं.


📩 संपर्क. manoj.singh@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >