कराटे में ओजस ने बढ़ाया रांची का मान, राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा

संत माइकल्स स्कूल, रांची के छात्र ओजस कुमार ने राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए. इस जीत से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी अपनी जगह पक्की की है.

रांची. संत माइकल्स स्कूल, रांची के छात्र ओजस कुमार ने राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया. ओजस ने प्रतियोगिता के एक वर्ग में स्वर्ण पदक और दूसरे वर्ग में रजत पदक हासिल किया.

डब्ल्यूकेएफ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. ब्लैक बेल्ट धारक ओजस ने अपने प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइ किया है.

ओजस की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार झा

राजेश कुमार झा प्रभात खबर, रांची में वरीय संवाददाता हैं. वह सीबीएसइ, आइसीएसइ, रेलवे, एचइसी, एयरपोर्ट, मेकन, पासपोर्ट, डीओ, डीएसई कार्यालय से 21 वर्ष से अधिक समय से खबरों का संकलन करने का अनुभव रखते हैं. विधानसभा सत्र के दौरान और हाइ प्रोफाइल इंटरव्यू, लोकसभा व विधानसभा चुनाव और खोजी पत्रकारिता में इन्हें महारत हासिल है. राजेश कुमार झा झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग दो दशकों (21 वर्ष) के अपने सफर में उन्होंने दैनिक जागरण में भी सात साल काम किया है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है. झारखंड राज्य गठन के बाद राजेश कुमार झा ने राजधानी के प्रमुख संस्था एचइसी, रेलवे से जुड़ी कई खबरें ब्रेक की हैं. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर विकास और उत्थान के सफर में राजेश कुमार झा एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >