प्रेम परमेश्वर की सबसे बड़ी आज्ञा है : आर्चबिशप

संत अलोइसियुस के पर्व के अवसर पर रांची महाधर्मप्रांत के बाहेया पल्ली में शुक्रवार को विशेष आराधना हुई.

रांची. संत अलोइसियुस के पर्व के अवसर पर रांची महाधर्मप्रांत के बाहेया पल्ली में शुक्रवार को विशेष आराधना हुई. मौके पर आर्चबिशप विसेंट आईंद ने संत अलोइसियुस की धर्मबहनों के लिए मिस्सा बलिदान अर्पित किया. मिस्सा के क्रम में अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रेम करने और पड़ोसी को अपने समान प्रेम करने को परमेश्वर ने सबसे बड़ी आज्ञा बताया है. इसी प्रेम के द्वारा हम अपनी सच्ची भक्ति और धार्मिकता को दिखा सकते हैं. उन्होंने कहा कि व्यक्तिवादी और उपभोक्तावादी विचारधारा आज्ञा पालन के सम्मुख सबसे बड़ी चुनौती है. इस दौरान धर्मबहनों ने कई धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी. मिस्सा समारोह के अंत में केक काटकर पर्व की बधाई दी गयी. कार्यक्रम में बाहेया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर आनंद भेंगरा, सहायक पल्ली पुरोहित फादर समीर मिंज, फादर चोन्हास, फ़ादर अल्बर्ट लकड़ा, फ़ादर एडविन, फ़ादर दोनातुस, फ़ादर मैक्सीमुस टोप्पो, आर्चबिशप के सचिव फादर असीम मिंज सहित अन्य धर्म समाज की धर्मबहनें शामिल हुईं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >