Karate: डोरंडा कॉलेज में विशेष कराटे प्रशिक्षण का आयोजन

खेलगांव में सात व आठ दिसंबर को होने वाले सब जूनियर झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप को देखते हुए डोरंडा कॉलेज कराटे सेंटर में 14 वर्ष से कम उम्र के कराटेकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

रांची. खेलगांव में सात व आठ दिसंबर को होने वाले सब जूनियर झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप को देखते हुए डोरंडा कॉलेज कराटे सेंटर में 14 वर्ष से कम उम्र के कराटेकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें राष्ट्रीय कराटे कोच शिहान रंजीत मेहता द्वारा कराटेकारों को काता एवं कुमिते का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. सभी को वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नियमों से अवगत कराया गया. बुधवार को चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कराटेकारों का चयन किया जायेगा. विशेष प्रशिक्षण देने में सहायक प्रशिक्षक सेंसी परमानंद गुप्ता, संपई सोनू सरीन, पूजा कुमारी एवं रश्मि कच्छप ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >