Cricket: सोनेट क्रिकेट एकेडमी की टीम फाइनल में

संजीव चटर्जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को सोनेट क्रिकेट एकेडमी ने रॉकमैंस क्रिकेट एकेडमी को सेमीफाइनल में चार विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया.

रांची. संजीव चटर्जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को सोनेट क्रिकेट एकेडमी ने रॉकमैंस क्रिकेट एकेडमी को सेमीफाइनल में चार विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. आशुतोष कुमार मिश्रा मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉकमैंस क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 150 रन बनाये. इसमें राशिद ने 21, नीतिन ने 28 व कुमार सौरभ ने 34 रनों की पारी खेली. वहीं आशुतोष ने चार व प्रशांत व शक्ति ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में सोनेट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16.1 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. इसमें लक्ष्य ने 28, विकास कुमार विशाल ने 35, आशुतोष ने 26 व विशाल कमल ने 27 रन बनाये. अमन राज ने तीन व विशाल कुमार ने दो विकेट लिये.संक्षिप्त स्कोर: रॉकमैंस सीए: 150 रन (राशिद 21, नितिन 28, कुमार सौरभ 34, आशुतोष चार, प्रशांत व शक्ति दो-दो विकेट). सोनेट सीए: 6/154 (लक्ष्य 28, विकास 35, आशुतोष 26, विशाल 27, अमन तीन व विशाल दो विकेट).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >