रातू: मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से आर्थिक अभाव को मात देते हुए रातू के 23 वर्षीय अंकित आशीष मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सीएपीएफ 2025 परीक्षा में दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 236वीं रैंक हासिल की है. उनका चयन असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है.
अंकित के माता-पिता चाय बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. आर्थिक चुनौतियों के बाद भी उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. अंकित ने काठीटांड़ स्थित शिशु मंदिर से दसवीं, सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची से इंटर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की.
वर्ष 2024-25 में दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की. अंकित ने सफलता का श्रेय माता-पिता व परिवार को दिया. मां उषा देवी, पिता प्रेम प्रकाश मिश्रा समेत परिजनों ने खुशी जतायी.
