सिल्ली में सोशल मीडिया पर पति को जान से मारने की धमकी का आरोप, महिला ने थाने में दी शिकायत

सिल्ली में एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपने पति को जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. धमकी देने का आरोप हलमाद निवासी बेबी महतो पर लगा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सिल्ली. प्रखंड के गोड़ाडीह निवासी लोबिन चंद्र महतो की पत्नी पलिता देवी ने हलमाद निवासी मुकेश महतो की पत्नी बेबी महतो के खिलाफ सिल्ली थाना में गुरुवार को लिखित शिकायत दी है. शिकायत में पलिता देवी ने आरोप लगाया है कि बेबी महतो ने सोशल मीडिया पर उनके पति को जान से मारने और गर्दन काटने की धमकी दी है.

शिकायत के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को कथित तौर पर यह बयान सोशल मीडिया पर दिया गया. पलिता देवी का कहना है कि उक्त बयान का वीडियो और डिजिटल रिकॉर्ड उनके पास उपलब्ध है. उन्होंने आवेदन के साथ वीडियो का लिंक, स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे हैं.

पलिता देवी ने पति और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >