सामाजिक न्याय और गांव का विकास प्राथमिकता

आजसू पार्टी का मिलन समारोह में बोले विधायक सुदेश कुमार महतो

प्रतिनिधि, बुंडू : सुदूर गांव में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सेवा करना की पार्टी का लक्ष्य है. ग्रामसभा को सशक्त बनाकर उनके अनुसार कार्य को आगे बढ़ना है. उक्त बातें आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने बुंडू में पार्टी के मिलन समारोह में रविवार को कही. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनके विचारों के अनुरूप राजनीतिक व सामाजिक चेतना और विकास के लिए हमारी पार्टी कार्य कर रही है. उन्होंने प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लिया. कहा कि झूठ और लूट के सहारे झामुको की सरकार चल रही है. अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है. समारोह में पूर्व अभियंता प्रमुख झारखंड और समाजसेवी सिंगराय टूटी मुंडा अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए. सुदेश महतो ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया. मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव रामदुर्लभ मुंडा, शरदचंद महतो, सहोदर महतो, गुंजल ईकिर मुंडा, अड़की प्रखंड प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा, दिलीप साहू, प्रह्लाद महतो, लक्ष्मीकांत महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >