सिस्टा का वनभोज सह मिलन समारोह को आठ को

कोल इंडिया एससी-एसटी एंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक बसंत विहार कॉलोनी में बुधवार शाम आनंद मुंडा की अध्यक्षता में हुई.

पिपरवार. कोल इंडिया एससी-एसटी एंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक बसंत विहार कॉलोनी में बुधवार शाम आनंद मुंडा की अध्यक्षता में हुई. इसमें सिस्टा कार्यालय नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गयी. बताया गया कि कार्यालय नहीं होने से संगठन को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जबकि क्षेत्र में 60 प्रतिशत से अधिक सीसीएलकर्मी एससी-एसटी हैं. सदस्यों ने चर्चा के दौरान प्रबंधन से सिस्टा के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने का आग्रह किया. इसके अलावा आगामी आठ फरवरी को वनभोज सह मिलन समारोह के आयोजन पर सहमति बनी. संचालन कामेश्वर राम ने किया. मौके पर बाबूलाल राम, संतोष कुमार राम, सुनील मुंडा, ललिंदर कुमार, रामजीत राम, व्याकुल सेठ, गंगा राम, पूरन गंझू, अघनु देशवाली नागेश्वर राम, विकास मिंज, बसंत कुमार, गणेश कुमार, सुरेंद्र राम, लकेश्वर लाल, हिमांशु चटर, देवनाथ राम, मुंशी राम, जमुना रजवार, शिबू लोहार, ललकु भुईयां, जेम्स उरांव, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra rana

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >