Coronavirus Lockdown Jharkhand : पंडरा बाजार में एक दिन में बिका 48 हजार लीटर सरसों तेल और 1500 क्विंटल आटा

पंडरा बाजार समिति शनिवार को भी खुला. खरीदारी के लिए चतरा, लातेहार, मांडर, खलारी सहित रांची के कई इलाके से व्यापारी और सेना के जवान, मिशनरी संस्था के लोग भी पहुंचे. विभिन्न प्रकार के वाहनों से पंडरा बाजार भरा हुआ था. बाजार में खाद्य सामग्रियों की काफी मांग रही.

रांची : पंडरा बाजार समिति शनिवार को भी खुला. खरीदारी के लिए चतरा, लातेहार, मांडर, खलारी सहित रांची के कई इलाके से व्यापारी और सेना के जवान, मिशनरी संस्था के लोग भी पहुंचे. विभिन्न प्रकार के वाहनों से पंडरा बाजार भरा हुआ था. बाजार में खाद्य सामग्रियों की काफी मांग रही. शनिवार को पंडरा बाजार से कुल 1500 क्विंटल आटा और 48,000 लीटर सरसों तेल बिका. इसी प्रकार 178 टन चावल, 400 टन आलू और 75 टन नमक बिका. व्यापारियों ने कहा कि बाजार में आटा की किल्लत हो गयी है, इस कारण इसकी काफी डिमांड है. अधिकतर लोगों ने एक माह या इससे अधिक का राशन स्टॉक कर लिया है.

दूसरे दिन भी जबरदस्त भीड़ रही : पंडरा बाजार समिति में बाजार खुलने के दूसरे दिन भी जबरदस्त भीड़ रही. बाबा ग्रुप के प्रोपराइटर मनीष साहू ने बताया कि उचित मूल्य पर ही आटा की सप्लाई हो रही है. किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गयी है. इसके अलावा रांची के अन्य जगहों पर भी आटा भेजा गया है.

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां :

पंडरा बाजार समिति खोलने के बाद से दूसरे दिन भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं. जबकि एसडीओ ने साफ कहा था कि बिक्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखें. शनिवार को भी विभिन्न दुकानों में व्यापारियों सहित लोगों की काफी भीड़ रही. सभी एक-दूसरे के पीछे खड़े होकर सामान लेने के इंतजार में खड़े थे. सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं कर रहा था. हालांकि थोक दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के सामने रस्सी का घेरा बना दिया है. जो भी व्यापारी पहुंच रहे हैं, उनसे सामान का पुर्जा लिया जा रहा है. इसके बाद ही सामान उपलब्ध कराया जा रहा है. बाजार समिति की ओर से साफ निर्देश दिया गया था कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करायें, वरना आवंटित दुकानों का आवंटन रद्द भी किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >