रांची में जन्माष्टमी की खास तैयारी, हरियाली थीम में सजेगा बाबा श्याम का दरबार; रात 12:45 बजे होगी शयन आरती

रांची के हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कोलकाता और बेंगलुरु के फूलों से बाबा का दरबार सजाया गया है।

रांची: श्री श्याम मंदिर, हरमू रोड में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा. जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को अशोक के हरे पत्तों से सजाया गया है. पूरे मंदिर परिसर को हरियाली थीम पर तैयार किया गया है. सूरत के कपड़ों की पोशाक-बागा और कोलकाता, बेंगलुरु व दिल्ली से मंगाये गये फूलों से बाबा श्याम का दरबार सजाया जायेगा.

मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे से मंदिर के पट बंद रहेंगे. इसके बाद शाम 4:30 बजे भक्तों के लिए पट खोल दिये जायेंगे. शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक बाल राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मंदिर आने वाले बच्चों को श्री श्याम बाबा का विशेष प्रसाद दिया जायेगा.

रात 8:30 बजे से 12 बजे तक श्याम बाबा के दरबार का परदा लगा रहेगा. इस दौरान रात 8:30 बजे से भजन-कीर्तन शुरू होगा, जो देर रात शयन आरती 12:45 बजे के बाद संपन्न होगा. मंडल के सदस्य श्याम सेवक और कोलकाता के गोपाल परिहार भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे.

जन्मोत्सव के दौरान मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा के सानिध्य में बाबा श्री श्याम का महास्नान अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किया जायेगा. मंदिर परिसर में मिष्ठान तैयार किये जा रहे हैं. इसकी निगरानी उपाध्यक्ष अशोक लड़िया कर रहे हैं.

रात 12 बजे की आरती के बाद मंडल के मंत्री पंकज गाड़ोदिया, विष्णु चौधरी, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, आदित्य लोहिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल सहित अन्य सदस्य भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण करेंगे. संपूर्ण जन्मोत्सव की सेवा मनोज कुमार रजक, संगीता देवी और उनके परिवार की ओर से की जा रही है.

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर रांची के मंदिर में जीवंत होंगी श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, कोलकाता से पहुंचे कलाकार 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >