श्री राधा बल्लभ मंदिर में फाल्गुन उत्सव 20 को, निकलेगी श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा

खाटू श्री श्याम में भी इसी दिन मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता है. संस्था के सदस्यों ने गणेश जी के मंत्रोच्चार के साथ फाल्गुन पोस्टर का विमोचन किया.

श्री श्याम संघ रांची के तत्वावधान में 20 मार्च दिन बुधवार को अपर बाजार स्थित स्थानीय श्री राधा बल्लभ मंदिर में फाल्गुन उत्सव मनाया जाएगा. फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर श्याम भक्त निशान पूजन कर अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे. इस दिन निशान अर्पित करने का विशेष महत्व है.

इसी दिन खाटू श्री श्याम में भी मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता है. संस्था के सदस्यों ने गणेश जी के मंत्रोच्चार के साथ फाल्गुन पोस्टर का विमोचन किया. अध्यक्ष कमलेश संचेती ने बताया की इस दिन प्रातः सात बजे स्थानीय श्री राधा बल्लभ मंदिर से 501 निशान के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी.

यह शोभायात्रा अपर बाजार के विभिन्न मार्ग होते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी. वहां भक्त बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे. संचेती ने बताया कि श्याम प्रेमी निशान कार्ड के लिए 8340503661, 9835162257, 9955090888, 9934072400 पर संपर्क कर सकते हैं.

इसी दिन शाम सात बजे से श्री राधा बल्लभ मंदिर में बाबा श्याम का श्रृंगार, नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, सवामनी महाप्रसाद एवं फूलों की होली खेली जायेगी. रोहतक हरियाणा की भजन गायिका रितिका चावला द्वारा भजनों की गंगा प्रवाहित की जाएगी.

इस दिन सभी भक्त बाबा श्याम के साथ गुलाल, अबीर व फूलों की होली खेलेंगे. वहीं, रात में बाबा श्याम को महाप्रसाद खीर, चूरमा का भोग लगाया जाएगा. महाआरती, प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.संस्था के संरक्षक विष्णु लोहिया ने सभी श्याम प्रेमियों को फाल्गुन उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है.

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक आकाश शर्मा, उप संयोजक सुमित अग्रवाल व ललित शर्मा के अलावा अनिल लोहिया, संजय सुरेका, आशीष अग्रवाल, सौरभ कटारुका, मनोज काबरा, हरेंद्र अग्रवाल, विकास मोदी, अभिषेक चौधरी, रवि अग्रवाल सहित अन्य लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >