Shravani Mela 2024 Live: गिरिडीह में कांवड़ियों से भरी बस पलटी, कई लोग चोटिल

Shravani Mela 2024 : देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम समेत झारखंड में कई शिवालय हैं, जहां सावन के महीने में कांवरियों की भीड़ उमड़ती है. हर-हर महादेव का जयघोष गूंज रहा है. श्रावणी मेले से जुड़ी जानकारी के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम के लाइव सेक्शन में बने रहें.

Live Updates
3:18 PM. 31 Jul 24 9:48 AM. 31 Jul

गिरिडीह में कांवड़ियों से भरी बस पलटी, कई लोग चोटिल

लक्ष्मी नारायण पांडेय, सरिया : गिरिडीह में कांवड़ियों से भरी बस सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड गांव के पास बुधवार की अहले सुबह पलट गयी. इस वजह से कुछ कांवड़ियों को मामूली चोटें आयी हैं. घटना की जान���ारी मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद घायलों का इलाज करा कर सुरक्षित विभिन्न वाहनों से उनके आवास भेजा गया. सभी कांवड़िया हजारीबाग तथा रांची जिला के बताए जाते हैं. वे बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से भगवान शिव पर जलाभिषेक कर लौट रहे थे.

1:44 AM. 30 Jul 24 8:14 PM. 29 Jul

रांची के पहाड़ी बाबा मंदिर में 80 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, रात 1 बजे से ही भक्तों ने लगाई थी कतार

रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी बाबा मंदिर में आज दूसरी सोमवारी को करीब 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया. जलार्पण करने के लिए भक्त रात एक बजे से ही लाइन में लग गए थे. मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए रास्तों में कूलर की व्यवस्था की गई थी.

12:23 AM. 30 Jul 24 6:53 PM. 29 Jul

पहाड़ी मंदिर में हुई भस्म आरती, सैंकड़ों की संख्या में जुटे शिवभक्त, कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह रहीं मुख्य अतिथि

श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के दिन रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भगवान भोले शंकर का सैंकड़ों दियों और भस्म के साथ भव्य संध्या महाआरती की गई. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बोल बम के नारों से गूंज उठा. इस भव्य संध्या महाआरती की मुख्य अतिथि राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह रहीं.

11:08 PM. 29 Jul 24 5:38 PM. 29 Jul

दूसरी सोमवारी को उमड़ रहा आस्था का सैलाब, जलार्पण करने के लिए कांवरियों की सात किलोमीटर लंबी कतार

बाबा मंदिर में दूसरी सोमवारी को जल चढ़ाने के लिए कांवरियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. मंदिर से तकरीबन 7 किलोमीटर दूर तक कांवरियों की लंबी कतार देखने को मिल रही है.

10:49 PM. 29 Jul 24 5:19 PM. 29 Jul

पुलिस ने मृत होमगार्ड का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

परिजनों के मुताबिक 19 जुलाई को बासुकिनाथ श्रावणी मेला ड्यूटी में योगदान किया था. शनिवार की रात खाना खाने के बाद बैरक में सो गया. सुबह नहीं उठने पर साथियों ने उसे जगाने का प्रयास किया पर वह नहीं जागा. इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर जरमुंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

10:15 PM. 29 Jul 24 4:45 PM. 29 Jul

बासुकिनाथ श्रावणी मेले की ड्यूटी में तैनात गोड्डा के होमगार्ड जवान की मौत

बासुकिनाथ श्रावणी मेले ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है. मृतक की पहचान गोड्डा जिला के पौड़याहाट थाना क्षेत्र के विजय प्रसाद मंडल(51) के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kunal kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >