मिलावटी मिठाइयों पर रोक लगाने के लिए होली तक रोज की जायेगी दुकानों की जांच

होली को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मिलावटी मिठाई बेचनेवालों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है. शहर के दुकानदार मिलावटी मिठाई न बेच पायें, इसके लिए जिला प्रशासन नौ मार्च तक शहर की सभी मिठाई दुकानों की जांच करेगा.

रांची : होली को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मिलावटी मिठाई बेचनेवालों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है. शहर के दुकानदार मिलावटी मिठाई न बेच पायें, इसके लिए जिला प्रशासन नौ मार्च तक शहर की सभी मिठाई दुकानों की जांच करेगा. इस दौरान मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल को एकत्र कर उसे जांच के लिए लैब भेजा जायेगा. उपायुक्त के आदेश पर जांच टीम का गठन किया गया है. जांच अभियान के पहले दिन बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा बरियातू रोड की पांच मिठाई दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए उसे लैब भेजा गया.

पर्व-त्योहार पर बढ़ जाती है मिठाई की मांग : सदर एसडीओ लोकेश मिश्रा ने कहा कि पर्व-त्योहार के मौकों पर मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है. आपूर्ति की कमी होने के कारण कई बार मिठाई विक्रेताओं द्वारा मिलावटी मिठाइयों को बाजार में उतार दिया जाता है. इस पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है.

पूरे शहर में चलेगा जांच अभियान : एसडीओ श्री मिश्रा ने कहा कि जांच अभियान के तहत कांके रोड, हरमू रोड, मेन रोड, बरियातू रोड, धुर्वा, डोरंडा, बिरसा चौक, स्टेशन रोड, कोकर, लालपुर, सर्कुलर रोड एचबी रोड आदि जगह की मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की जायेगी. इसके अलावा दूसरे राज्यों से आनेवाले खाद्य पदार्थों की भी जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >