शीतल राजपाल बनीं मिसेज इंडिया की सेकेंड रनरअप

डोरंडा निवासी शीतल राजपाल को मिसेज इंडिया 2024-25 का सेकंड रनरअप का खिताब मिला है.

रांची. डोरंडा निवासी शीतल राजपाल को मिसेज इंडिया 2024-25 का सेकेंड रनरअप का खिताब मिला है. साथ ही शीतल को सर्वश्रेष्ठ फैशनिस्टा क्वीन का खिताब से भी नवाजा गया. 30 मार्च को मिसेज इंडिया डॉट नेट की ओर से गुड़गांव में आयोजित ब्यूटी पेंजेंट प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में टाइटल जीता. इस प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें शीतल ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. शीतल दो बच्चों की मां हैं. फैशन डिजाइनर के साथ-साथ योग विशेषज्ञ भी हैं. उन्होंने सफलता का श्रेय पति रणजीत सिंह सहित पूरे परिवार को दिया है. शीतल ने बताया कि वह टेक्सटाइल डिजाइनिंग में ही झारखंड को पहचान दिलाना चाहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >