Ranchi: शहजादा अनवर ने राज्यसभा चुनाव के लिए पेश की दावेदारी, कांग्रेस से मांगा टिकट

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति गर्म हो गई है. शहजादा अनवर ने कांग्रेस से टिकट की मांग करते हुए अपनी दावेदारी पेश की है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

सतीश सिंह
Ranchi: झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य शहजादा अनवर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर पार्टी का उम्मीदवार बनाने की मांग की है. श्री अनवर ने पत्र में उल्लेख किया है कि वे पिछले 22 वर्षों से कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में समर्पित भाव से जुड़े हैं. वर्ष 2020 के राज्यसभा चुनाव में कम संभावनाओं के बावजूद पार्टी के आदेश पर उन्होंने चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

बताया कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में झारखंड में गठबंधन के पास 56 विधायक हैं. एक सीट जीतने के लिए 28 विधायकों की आवश्यकता होती है, ऐसे में बेहतर समन्वय से गठबंधन दो सीटें आसानी से जीत सकता है.

ये भी पढ़ें…

झारखंड में महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी रेड, करोड़ों की अफीम के साथ होटल मालिक को ले गई टीम

बाबूलाल मरांडी पर FIR दर्ज कराएंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, आरोपों को बताया निराधार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >