सीनियर डिवीजन फुटबॉल: अमर भारती, सेरसा व अरगोड़ा जीते

सीनियर डिवीजन फुटबॉल: अमर भारती, सेरसा व अरगोड़ा जीते

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को अरगोड़ा, अमर भारती और सेरसा की टीम जीती. खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड में हुए पहले मुकाबले में अमर भारती ने एकंबा को 4-2 से हराया. इसमें अमर भारती की ओर से 16वें मिनट में खालििद, 20वें मिनट में बबलू सांगा, 34वें मिनट में अबु रेहान व 56वें मिनट में सुनील सांगा ने गोल किया. वहीं एकंबा की ओर से 11वें मिनट में शाहरुख अंसारी व 11वें मिनट में इमरान अंसारी ने गोल किया. दूसरे मैच में सेरसा रांची ने मोरहाबादी एफसी को 2-0 से हराया. इसमें 15वें मिनट में विकास व 30वें मिनट में सतीश तिर्की ने गोल किया. वहीं स्टेडियम ग्राउंड में खेले गये मुकाबले में अरगोड़ा ने नव झारखंड बहु बाजार को 1-0 से हराय. इसमें 37वें मिनट में एतवा ने गोल किया. वहीं आखिरी मैच में दुबलिया और आरएफए के बीच मैच दो-दो गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >