हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ से पहले रांची में निषेधाज्ञा, झारखंड में 7000 सुरक्षाकर्मी तैनात

भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करने के लिए ईडी के अधिकारी दोपहर एक बजे के आसपास कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जाने वाले हैं. इसके पहले बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है.

भूमि घोटाला से जुड़े मनी लाउंडरिंग केस में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ से पहले राजधानी रांची के प्रमुख इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. बुधवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

धनशोधन मामले में होनी है हेमंत सोरेन से पूछताछ

कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करने के लिए ईडी के अधिकारी दोपहर एक बजे के आसपास कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास (सीएमओ) पर जाने वाले हैं. इसके पहले बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं.

हेमंत सोरेन ने की विधायकों के साथ बैठक

इससे पहले, मुख्यमंत्री कहां हैं? इस बारे में गहन राजनीतिक नाटक पर संशय खत्म करते हुए हेमंत सोरेन मंगलवार को अपने आधिकारिक आवास पहुंचे. सत्तारूढ़ गठबंधन (कांग्रेस, झामुमो, राजद) के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन ने लौटने के बाद कहा- हम आपके दिल में थे, लड़ेंगे और जीतेंगे
तीन जगह निषेधाज्ञा के आदेश जारी

मंगलवार देर शाम एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें कहा गया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और हिनू स्थित ईडी कार्यालय सहित प्रमुख स्थानों पर 100 मीटर के दायरे में सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा रहेगी.

प्रदर्शन, रैली या बैठकों पर रोक

प्रतिबंध के तहत इन क्षेत्रों में और इसके आसपास प्रदर्शन, रैलियां या बैठकें आयोजित नहीं की जा सकतीं. विशेष टीम का नेतृत्व वित्त सचिव प्रशांत कुमार कर रहे हैं. इसमें खनन निदेशक अरवा राजकमल और विशेष शाखा के महानिरीक्षक (आईजी) प्रभात कुमार भी शामिल हैं.

Also Read: दिल्ली में हेमंत सोरेन के आवास पर मिले 36 लाख रुपए बाबूलाल मरांडी या ईडी ने प्लांट किया?
ईडी ने कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लिखी है चिट्ठी

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ईडी के अधिकारियों ने 20 जनवरी को सीएमओ में हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान राज्य भर में हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद संघीय एजेंसी ने गृह, जेल और आपदा प्रबंधन विभाग को बुधवार को दूसरे दौर की पूछताछ के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा था.

रांची में संवेदनशील जगहों पर 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा उपायों के तहत ईडी कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास के बाहर अवरोधक लगाए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह ने एक दिन पहले कहा था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे झारखंड में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. इसमें अतिरिक्त 7,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती भी शामिल है.

Also Read: ईडी की दबिश के बाद पहली बार रांची में दिखे सीएम हेमंत सोरेन, विधायकों की बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >