School Holiday : मौसम विभाग द्वारा ठंड और शीतलहरी की चेतावनी के मद्देनजर 9 और 10 जनवरी तक सभी स्कूलाें को बंद करने का आदेश दिया गया है. रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. इसके तहत सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में केजी से 12 वीं तक की कक्षाएं (पठन-पाठन कार्य) बंद रहेंगी.
इधर, 11 को रविवार और 12 जनवरी को सोहराई की छुट्टी (सरकारी स्कूलों में) है, इसलिए अब 13 जनवरी को सरकारी स्कूल खुलेंगे. हालांकि, सरकारी और गैर सरकारी अल्पसंख्यक स्कूलों में कार्यरत शिक्षक व कर्मियों को छुट्टी (रविवार को छोड़कर) के दिन निर्धारित समय पर उपस्थित होकर ई-वाहिनी में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है.
झरखंड में चलेगी शीतलहर
पश्चिमी विक्षोभ के कारण झरखंड में ठंड का प्रकोप जारी है. 9 जनवरी को झारखंड के नौ जिलों में शीतलहरी चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गयी है. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार के अलावा लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ और बोकारो जिले शामिल हैं. जबकि राज्य के सभी जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया नजर आया. धुंध और कनकनी शुक्रवार को भी रहेगी. दिन में मौसम शुष्क रहेगा और आकाश में आंशिक बादल छाये नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें : Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के इन 9 जिलों में चलेगी शीतलहरी, कांपेंगे लोग
11 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है. 11 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है. गुरुवार को मेदिनीनगर में विजिबिलिटी 300 मीटर और देवघर में 500 मीटर रही. कोहरे के कारण विमान और रेल सेवाएं प्रभावित नजर आई.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : अब और पड़ेगी भयंकर सर्दी, कांपेंगे लोग, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
