मजदूर दिवस पर बांटे गये मास्क व सेनिटाइजर

मजदूर दिवस पर शुक्रवार को नगर निगम के सभागार में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया

रांची: मजदूर दिवस पर शुक्रवार को नगर निगम के सभागार में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्हें गमछा, मास्क, पीपीइ किट, ग्लब्स व सेनिटाइजर दिये गये. मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि इस महामारी में हमारे कर्मचारी योद्धा की तरह मैदान में डटे हैं. इनके लगन से ही हम कोरोना को झारखंड से भगा पायेंगे. उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि जब हम अपने घरों में रहते हैं तब भी ये सफाईकर्मी अपने काम को मुस्तैदी से करते हैं. इसलिए इनके जोश को सलाम है. मौके पर नगर आयुक्त मनोज कुमार, उप नगर आयुक्त शंकर यादव, दयानंद यादव, नरेश राम सहित काफी संख्या में निगम के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >