रांची. सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ. शिविर के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, डिजिटल सुरक्षा और सरकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को जागरूक किया गया.
शिविर में क्यूररेबा की चिकित्सकीय टीम ने टीबी, कुष्ठ रोग और गैर-संचारी रोगों को लेकर जानकारी दी. वहीं, आराम आइ हॉस्पिटल की टीम ने नेत्र जांच शिविर लगाया, जिसमें करीब 52 लोगों की आंखों की जांच की गयी.
सहायक प्राध्यापिका डॉ सग्निका प्रधान ने रसायन विज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन किया. वहीं, डॉ संजीव कुमार ने रोबोटिक्स और रोबोट की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी.
